अहमदाबाद , फरवरी 05 -- फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, नौ फरवरी को खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान में बताया गया कि इसका एक रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक आईपीओ सोमवार, नौ फरवरी को खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि, बोली/ऑफर खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पूर्व यानी शुक्रवार, छह फरवरी होगी। बोली/ऑफर की अंतिम तिथि बुधवार, 11 फरवरी होगी। इस ऑफर का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 16 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 16 के गुणक में बोली लगा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित