, Jan. 25 -- मॉस्को, 25 जनवरी (वार्ता/स्पुतनिक) फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकॉर्नू देश का बजट पारित होने के बाद अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना बना रहे हैं। त्रिब्यून दिमांश अख़बार ने प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
अख़बार के अनुसार, फ्रांस का बजट फरवरी के मध्य तक अंतिम रूप से मंज़ूर हो सकता है।
इससे पहले, ला फ्रांस इंसूमिस (फ्रांस इनसबऑर्डिनेट) और नेशनल रैली पार्टियों ने घोषणा की थी कि वे 2026 के राज्य बजट के एक और हिस्से को बिना संसदीय मतदान के अपनाने की सरकार की योजना के विरोध में लेकॉर्नू सरकार के खिलाफ एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव लाएंगी।
गौरतलब है कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेदों के चलते फ्रांसीसी संसद दिसंबर 2025 के अंत तक 2026 के राज्य बजट को पारित करने में विफल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित