पुणे , फरवरी 05 -- वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 403 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 266 प्रतिशत अधिक है।

देश की सबसे बड़ी वैन निर्माता कंपनी ने बताया कि उसका कुल राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 2,155 करोड़ रुपये रहा। उसका परिचालन लाभ रिकॉर्ड 401 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 63 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बताया कि ये आंकड़े पिछली तिमाहियों से बेहतर रहे हैं और कंपनी के मजबूत परिचालन मॉडल, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तथा निष्पादन क्षमताओं की पुष्टि करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित