मोहाली , फरवरी 19 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर सक्रिय मोड में नजर आ रहे हैं। आज उनका लुधियाना में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित है।इसके अलावा भी पंजाब में कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से घबराहट की समस्या के चलते फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे। इससे पहले भी वे फोर्टिस अस्पताल में करीब आठ से 10 दिनों तक भर्ती रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित