समस्तीपुर , मार्च 7 -- मस्तीपुर शहर के मूलचंद रोड निवासी एवं फोटो फ्रेम मेकर महेश कटारिया के पुत्र शाहिल कटारिया ने संध लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की परीक्षा मे 791 वाँ रैंक लाकर सफलता हासिल की है।

शहर के पंजाबी काँलोनी स्थित जिला पंजाबी संध ने इस सफलता के बाद शनिवार को शाहिल कटारिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाहिल कटारिया ने बताया कि पिताजी के आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिसके कारण वह समस्तीपुर से ही अपनी पूरी पढ़ाई कर यूपीएससी की तैयारी आँनलाइन करता रहा और इस प्रतिष्ठित परीक्षा मे 791वाँ रैंक लाकर सफलता हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित