श्रीगंगानगर , मार्च 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में फॉरेक्स ट्रेडिंग के लालच में फंसकर प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के एक व्यापारी को 37 लाख रुपये से अधिक की चपत लगने का मामला सामने आया है।

सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच खुद थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ढील कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मितेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि अमित महर्षि, रतनाराम, मोतीलाल देवासी, कृष्णा आंगड़िया और अमरचंद ने मिलकर उसे झांसा देकर फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 37 लाख 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन और लोकेशन की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित