चंडीगढ़ , अप्रैल 01 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप नेता एच.एस. फुल्का के भाजपा में शामिल होने को अवसरवाद का प्रदर्शन करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसका पंजाब की राजनीति पर कोई ज्यादा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
श्री वडिंग ने बुधवार को कहा कि यह कदम भाजपा की निराशा को भी दर्शाता है, जो चुनावों के लिए बाहरी लोगों को शामिल कर रही है। जो पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने का दावा करती है, वह इस तरह बाहरी नेताओं पर निर्भर नहीं रहती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब भाजपा का मुख्य नेतृत्व पहले ही अन्य पार्टियों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। इसी तरह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, परनीत कौर, मनप्रीत सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों और राणा गुरमीत सिंह सोढी जैसे कई नाम हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के पारंपरिक नेता आखिर कहां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित