मुंबई , दिसंबर 18 -- फिल्म 'होमबाउंड' का ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट होने का पल सपने जैसा है।
भारत की ओर से ऑस्कर 2026 के लिये आधिकारिक एंट्री रही 'होमबाउंड' ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभायी है।
विशाल जेठवा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका सफर उन्हें ऑस्कर तक ले आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित