मुंबई , जनवरी 15 -- अभिनेत्री नाभा नतेश फिल्म नागबंधम में पार्वती के किरदार में नजर आयेंगी। मेकर्स ने कल आने वाली फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी, जिसमें बस एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। इस पोस्टर ने सबको पार्वती की पहचान को लेकर सोच में डाल दिया था, साथ ही आज रिवील करने का वादा भी किया गया था। अब आखिरकार इंतज़ार खत्म हो गया है और पार्वती से पर्दा उठ चुका है। फिल्म नागबंधम में पार्वती के किरदार में नाभा नतेश को पेश किया गया है, और इसके साथ मेकर्स ने उनका बेहद खूबसूरत पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है।
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने पार्वती के रोल में नाभा नतेश को रिवील किया। वह ट्रेडिशनल इंडियन साड़ी में बेहद स्टनिंग और अट्रैक्टिव लग रही हैं, जो पूरी तरह से एलिगेंस और ग्रेस दिखा रही हैं। पार्वती को रिवील करने के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म का टाइटल, नागबंधम भी रिवील किया और कैप्शन लिखा,"रहस्यों से भरी दुनिया में, उसका विश्वास ही उसकी किस्मत बन जाता है "नागबंधम से पार्वती के रूप में खूबसूरतनाभा नतेश को पेश करते हुए.इस गर्मी में पैन-इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी..!!नागबंधम के पोस्टर में पार्वती के रूप में ग्रेसफुल नजर आ रहीं नाभा नतेश सिर्फ किरदार ही नहीं, बल्कि एक ऐसी फिल्म का वादा भी करती हैं जो भारतीय संस्कृति में गहराई से रची-बसी है। पार्वती की उंगली पर बैठा खूबसूरत पक्षी एक सरप्राइज़ एलिमेंट जोड़ता है, वहीं बैकग्राउंड में मोर और मंदिर का माहौल इस बात का भरोसा दिलाता है कि कहानी भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़े एक अलग ही आयाम को छुएगी।
फिल्म नागबंधम की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागीरेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसे समर 2026 में पैन-इंडिया रिलीज़ करने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित