मुंबई , मार्च 30 -- बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

अभिनेता आदर्श गौरव इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि फिल्म तू या मैं अब थिएटर के बाद एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी। उनका मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्मों को एक नई ज़िंदगी देता है, जिससे वे उन लोगों तक भी पहुंच पाती हैं जो सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे।पहले ही रिलीज़ के दौरान सराहना पाने के बाद, तू या मैं अब नए नज़रिए और चर्चाओं के लिए तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित