देहरादून , फरवरी 07 -- फिल्म गोदान को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के निर्देश दिए थे जिसके साथ ही यह निर्णय प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

यह फ़िल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

श्री धामी ने कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करते हुए समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को आगे भी लगातार प्रोत्साहन देती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित