उज्जैन , दिसंबर 30 -- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुश्री नुसरत भरूचा आज प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुईं और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवकांत पांडे द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया।

इस अवसर पर सुश्री नुसरत भरूचा ने कहा कि वे भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दूसरी बार आई हैं और इस बार उन्हें ऐसे समय दर्शन का सौभाग्य मिला, जब मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। इसके बावजूद उन्हें भगवान महाकालेश्वर के दर्शन अत्यंत सहज और सुविधाजनक रूप से प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि उनका मन हमेशा भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने की इच्छा करता है और यहां आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित