सिडनी , दिसंबर 20 -- जॉश फिलिप के (96) और बाबर आजम (58) के अर्धशतकीय पारियों के बद जैक एडवर्ड्स के (पांच विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को 47 रनों से हरा दिया है। यह सिडनी सिक्सर्स की सीजन की पहली जीत है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाबर आजम ने अपना पहला बीबीएल में अर्धशतक लगाया, और शानदार फॉर्म में चल रहे जॉश फिलिप के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे सिक्सर्स ने थंडर को हराकर जीत दर्ज की। बाबर ने 42 गेंदों में 58 रन बनाकर सिक्सर्स की पारी को संभाला और फिलिप के साथ दूसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की, जो आखिरी ओवर में 57 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हो गए। डैनियल ह्यूजेस ने 25 रनों की पारी खेली। थंडर के लिए रीस टोपले ने तीन विकेट लिये। नाथन मैकएंड्रयू को दो विकेट मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित