मुंबई , अप्रैल 16 -- िलिप्स पर्सनल हेल्थ इंडिया ने अहान पांडे को फिलिप्स वनब्लेड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है और इसके साथ ही अपना नया कैंपेन "बिल्ट डिफरेंट जस्ट लाइक माय फिलिप्स वनब्लेड " लॉन्च किया है।
अहान पांडे भारत में जेन ज़ी के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक हैं। फिलिप्स वनब्लेड, जो इस पीढ़ी का सबसे पसंदीदा ग्रूमिंग ब्रांड माना जाता है*, के साथ उनकी साझेदारी जेन ज़ी के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को केंद्र में रखती है और सीधे उस पीढ़ी से जुड़ती है जो अपने तरीके से ग्रूमिंग करना पसंद करती है।
अहान पांडे ने कहा, "हमारी जेनरेशन के लिए ग्रूमिंग का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि खुद को व्यक्त करना है। यही वजह है कि फिलिप्स के साथ यह साझेदारी मेरे लिए स्वाभाविक है। वनब्लेड हमारी तेज़, बदलती और डायनामिक लाइफस्टाइल के साथ तालमेल रखता है। 'बिल्ट डिफरेंट' सिर्फ एक कैंपेन नहीं, बल्कि एक सोच है जो व्यक्तित्व और अपने तरीके से जीने के आत्मविश्वास को सेलिब्रेट करती है। मैं इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।"फिलिप्स वनब्लेड भारत के प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, इंस्टामार्ट, टीरा और चुनिंदा क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स सहित देशभर के अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित