फिरोजाबाद , फरवरी 14 -- फिरोजाबाद जिले में टूंडला क्षेत्र के हिरणगांव रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि जीआरपी क्षेत्र के हिरण गांव रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अपराह्न एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शव के कई टुकड़े हो चुके थे जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी पुलिस शव को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल लेकर आई। जहां शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु 28 वर्ष बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित