फिरोजाबाद , फरवरी 02 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नगला मवासी गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपने 12 वर्षीय पुत्र की कथित रूप से हत्या कर शव को बक्से में रख दिया और मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला मवासी निवासी राजेश कुमार की पत्नी उर्मिला स्थानीय सरगवा स्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह उर्मिला स्कूल गई थीं। दोपहर बाद जब वह घर लौटीं तो घर में खून फैला देख उनकी चीख निकल गई। पड़ोसियों की मदद से संदूक खोला गया, जिसमें पुत्र मयंक का शव धारदार हथियार से घायल अवस्था में पड़ा मिला। घटना के बाद आरोपी पिता घर से गायब मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित