फिरोजाबाद , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नगर निगम कार्यालय में बुधवार को कुछ पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और महापौर तथा अधिकारियों पर विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षदों को कहना था निगम में अधिकारी दबाव के कारण कई पार्षदों के क्षेत्र में विकास के काम नहीं करवा रहे हैं।

पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त अजय कुमार के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या छह की पार्षद उषा रानी शंखवार ने आरोप लगाया कि पिछले तीन सालों में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, उनके क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है, जबकि अभी एक महीने पहले नामित किए गए पार्षदों के क्षेत्र के विकास कार्य के प्रस्ताव पारित कर दिए गये है।

उन्होंने महापौर और अधिकारियों की भेदभाव पूर्ण नीति से परेशान होकर आंदोलनात्मक कदम उठाने की भी चेतावनी दी है। उनके साथ पार्षद मनोज शंखवार, सारिक सलीम तथा मुनेंद्र यादव ने भी भेदभाव के आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय में हंगामा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित