, Jan. 19 -- फिरोजाबाद 19 जनवरी (वार्ता फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र के तहत नये वाई पास पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक गुड़गांव से वापस अपने घर इटावा जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि नये बाईपास पर आज सुबह एक बाइक सवार युवक की बाइक रोड पर खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मित्र नीतेश ने बताया कि दोनों लोग गुड़गांव में कोरियर कंपनी में काम करते हैं। इटावा बकेवर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मृतक की पहचान विवेक यादव (26) लखना थाना बकेवर जिला इटावा बताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित