फिरोजाबाद , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में होली के दौरान हुए विवाद के बाद हंगामा और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला दो पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया और कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इमरान, परवेज और आसिफ निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित