फिरोजाबाद , जनवरी 14 -- फिरोजाबाद जनपद में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार रात में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश पुलिस द्वारा जारी है।
थाना रामगढ़ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बुधवार को कहा कि मंगलवार रात क्षेत्र में संदिग्ध बदमाश के होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने लालपुर मंडी के समीप मौके पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया, तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए जेवरात नगदी आदि सामान भी बरामद किया गया है। इसके अलावा तमंचा जिंदा कारतूस और खाली खोखा भी मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित