फिरोजाबाद , दिसंबर 23 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मटसेना क्षेत्र में मंगलवार को करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि लेखराजपुर निवासी प्रेम कुमार की पत्नी राधा (22) की आज करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के पिता रतन सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित