फिरोजाबाद , जनवरी 20 -- फिरोजाबाद जिले के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में मंगलवार को यमुना में एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान आगरा में 14 जनवरी को सेल्फी लेते हुए यमुना में गिरने वाले राहुल के रूप में की गई।
नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गदलपुरा के समीप यमुना में एक युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। शव की पहचान राहुल वर्मा (22) निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी सदर थाना क्षेत्र आगरा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित