फिरोजाबाद , अप्रैल 06 -- फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बाबा और नाती की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नगला धीर निवासी राजेंद्र सिंह (82) अपने नाती विवेक उर्फ सोनी (28) के साथ दबरई न्यायालय से लौट रहे थे। सोथरा रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में कुछ लोगों पर संदेह भी जताया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित