फिरोजपुर 15 (वार्ता) पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने गुरुवार को एक सीमा पार से ड्रग तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 4.013 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद खेप पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गयी थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संपर्कों की जांच की गई, जो ऑपरेशन के पीछे मजबूत सीमा पार कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना ममदोट, फिरोजपुर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित