नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- भारत की यात्रा पर आये फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल मंगलवार को यहां भारत के महालेखा नियंत्रक भवन गये और महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी के साथ बातचीत की।
श्री इमैनुएल के साथ फिजी के अधिकारियों का एक दल भी था।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री कल्याणी और जीजीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में फिजी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सार्वजनिक वित्त के लेखा-जोखा सम्बधी तौर तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा में भारत द्वारा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रक्रियाओं में किये गये डिजिटल परिवर्तन पर भी बातचीत की गई। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे लाभ हस्तांतरित करने में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) की भूमिका पर भी बात हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित