फर्रुखाबाद , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोहम्मदाबाद कस्बे से एक ट्रक मौरंग लादकर शनिवार देर रात मझना कस्बे की ओर जा रहा था कि रात करीब सवा 12 बजे नवाबगंज कस्बे के चौराहे के पास उसने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित