फर्रुखाबाद , दिसंबर 14 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर का निवासी नीरज कुमार (23) वर्ष अपने भाई राधेश्याम के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लाद कर हरदोई जिले के रूपापुर गन्ना चीनी मिल के लिए निकला था कि जागो राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी मोड़ से शाहजहांपुर जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित