फर्रुखाबाद , अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा क्षेत्र में शनिवार को भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में स्नान करने आये युवक की डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मऊ दरवाजा क्षेत्र के कटरा वख्सी निवासी बिलाल (23) भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए आज दोपहर अपने साथी फिरोज, इरफान,ताज मियां, ताजमहल के साथ थाना क्षेत्र के पंखियान मढैया कटरी धर्मपुर स्थित गंगा घाट पर पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान युवक बिलाल अचानक गंगा के गहरे जल में चले जाने के कारण डूब गया और जब काफी देर तक उसके साथियों ने उसे जल के बाहर आते नहीं देखा तो अफरा तफरी चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने घाट पर पहुंचकर गंगा के जाल में डूबे हुए युवक तलाश शुरू की और कडी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला मगर तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित