पिथौरागढ़ , फरवरी 12 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक शराबी को फर्जी लूट की सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी का मौके पर 10000 का चालान कर सबक सिखाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मड़धुरा निवासी संतोष सिंह द्वारा 112 पर कॉल कर जाजरदेवल पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे 50,000 रुपये की लूट की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर पाया गया कि कॉलर संतोष सिंह द्वारा फर्जी शिकायत की गई।
यही नहीं आरोपी शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकारा कि उसने नशे की हालत में लूट की झूठी सूचना दी। पुलिस को गुमराह करने और फर्जी शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी का 10,000 रुपये का चालान किया।
पुलिस ने आम जन से आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करने की अपील की है। हिदायत दी कि झूठी सूचना देने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित