मॉस्को , मार्च 28 -- वियना में अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल के हमलों का मुख्य निशाना ईरान की परमाणु सुविधाएं नहीं थीं।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा था कि इस साल फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों का सीधा निशाना ईरान की परमाणु सुविधाएं नहीं थीं।
श्री उल्यानोव ने कहा, "ये आकलन शायद सही हैं।"इससे पहले ईरान ने आईएईए को बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) के इलाके में एक और हमले की जानकारी दी थी लेकिन शनिवार को आईएईए ने बताया कि इससे न तो कोई विकिरण फैला और न ही चालू रिएक्टर को कोई नुकसान पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित