जौनपुर , दिसम्बर 22 -- वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही फरक्का एक्सप्रेस कपलिंग टूटने की वजह से जौनपुर के जफराबाद स्टेशन पर करीब दो घंटे खड़ी रही।
ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर दोपहर लगभग 2:10 बजे पहुंची थी। स्टेशन से आगे बढ़ते ही इंजन के पीछे लगी बोगी और उससे जुड़ी अगली बोगी के बीच कपलिंग टूट गई। कपलिंग टूटते ही लोको पायलट सदानंद ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित