फतेहपुर , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में मंगलवार को गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह जानकारी मिली कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम अफोई गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक करीब 22 वर्षीय युवक का पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास किये।
शव की पहचान एलाई गांव निवासी बुधराम के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित