मुंबई , दिसंबर 18 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने गुरुवार को पद्मश्री एवं महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह मूर्तिकला के क्षेत्र में अपना और महाराष्ट्र का नाम रोशन करने वाले समर्पित मूर्तिकार थे।

श्री फडणवीस ने श्री सुतार के बेटे अनिल सुतार से टेलीफोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित