नागपुर , मार्च 01 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थों की निर्माण इकाई में हुए विस्फोट की जांच के आदेश दिये । इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो हुए हैं।
यह विस्फोट काटोल तहसील में राउलगांव स्थित सैटलर पैकिंग यूनिट एसबीएल एनर्जी लिमिटेड ( जो कि खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता है) में हुआ। श्री फडणवीस ने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही के लिये दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित