जैतो, अप्रैल 17 -- उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है।
फिरोजपुर मंडल ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 18 अप्रैल से ट्रेन संख्या 74954 और 74951 संशोधित समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार और रविवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। जिसकी समय-सारिणी इस प्रकार है:ट्रेन संख्या 74954 फगवाड़ा से प्रातः 10:20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:20 बजे जैजों दोआबा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 74951 जैजों दोआबा से दोपहर 13:45 बजे चलकर सायं 17:00 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी।
इसमें कहा गया है कि मार्ग में ये रेलगाड़ियां कुलथम अब्दुला शाह, भम्भेवा, मालुपोता, बंगा, खटकड़ झंडा जी, करिहा, नवां शहर दोआबा, राहों, नवां शहर दोआबा, गढ़शंकर, सतनौर बडेसरों, सैला खुर्द और महिंगरवाल दोआबा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित