बैतूल , फरवरी 8 -- मध्यप्रदेश सारनी के माग मोहल्ले में शनिवार रात ताप विद्युत गृह प्लांट के सुरक्षा गार्डों ने बोलेरो वाहन में अवैध रूप से ले जाया जा रहा तांबा स्क्रैप पकड़ लिया। वाहन में बोरियों में भरकर करीब ढाई क्विंटल तांबा रखा गया था, जिसे जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित