रायपुर , फरवरी 26 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू सहित पत्रकार सौरभ सिंह परिहार शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित