मऊ , अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिन्होंने एक दिन पूर्व एक किशोर की हत्या कर उसका शव गांव के बाहर फेंक दिया था।

गौरतलब है कि सोमवार को हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरदौना रेहिया में खेत में मिले युवक विपुल यादव का शव मिला था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ शकमलेश बहादुर के निर्देशन में थाना हलधरपुर पुलिस टीम के लगातार सुरागरसी पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मंगलवार को सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर थाना हलधपुर पुलिस टीम द्वारा सेहबरपुर से बसारिखपुर जाने वाली रोड पर काली माता मन्दिर के पास से घेराबंदी कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित