सतना , अप्रैल 24 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के बेला गांव निवासी एक प्रेमी युगल के रीवा स्थित एक लॉज में मृत पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बेला निवासी रवि साकेत (25) और काजल साकेत (22) बुधवार शाम से लापता थे। बाद में दोनों के शव रीवा के एक लॉज में मिले।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन उनके विवाह को लेकर सामाजिक सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी के चलते प्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित