सतना , अप्रैल 01 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

सिंहपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार मोरा गांव में 29 मार्च से लापता अंजनी पाल (18) और राम भजन गोंड (19) के शव कल शाम गांव के एक खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले।

बताया गया कि फांसी के लिए दोनों ने एक ही रस्सी का इस्तेमाल किया और नीम की एक डाल पर फांसी लगाकर जान दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित