मुंबई, मार्च 11 -- अभिनेत्री प्रियंवदा कांत ने एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो 'घरवाली पेड़वाली' में कई स्टंट खुद किये।

अभिनेत्री प्रियंवदा कांत एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो 'घरवाली पेड़वाली' में लतिका का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में आने वाले एक रोमांचक ट्रैक की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने अभिनय की सीमाओं को और आगे बढ़ाया। इस दौरान, उन्होंने कई स्टंट खुद किए, जिनमें एक मुश्किल सीन ऐसा भी था, जिसमें उन्हें लंबे समय तक हार्नेस के सहारे उल्टा लटकना पड़ा। जो शुरुआत में थोड़ा डरावना लग रहा था, वही अनुभव बाद में उनके लिए रोमांचक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बन गया।

अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रियंवदा कांत ने कहा, शो में मैं कई स्टंट कर चुकी हूँ। लगभग हर हफ्ते कोई न कोई नया स्टंट करना होता है। कुछ तो इतने अनोखे और चुनौतीपूर्ण होते हैं कि उन्हें करना आसान नहीं होता। ऐसा ही एक स्टंट था, जिसमें मुझे चमगादड़ की तरह उल्टा लटकना था। यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि काफी देर तक उल्टा लटकने से सारा खून सिर की तरफ दौड़ जाता है और उसी दौरान आपको अपने डायलॉग भी बोलने होते हैं। जब पहली बार इस सीन के बारे में सुना, तो मैं उत्साहित भी थी और थोड़ी घबराई हुई भी, क्योंकि यह ऐसा अनुभव नहीं है, जिसकी आदत तुरंत पड़ जाए। शुरुआती रिहर्सल में शरीर को संतुलन और दबाव के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा, लेकिन मैंने ठान लिया था कि यह स्टंट मैं खुद ही करूँगी, क्योंकि इससे सीन ज्यादा वास्तविक लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित