नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- प्रियंका चोपड़ा जोनस और कार्ल अर्बन अभिनीत फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है, जिसमें एक दूरदराज के द्वीप पर जिंदगी बचाने की जंग, सत्ता की लड़ाई और कठोर संघर्ष दिखाया गया है।
यह फिल्म फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने जो बल्लारिनी के साथ पटकथा लिखी है। फिल्म केमैन आइलैंड्स की ऐतिहासिक रूप से समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित एक थ्रिलर है। फिल्म में स्कल गुफा और प्रतिष्ठित ब्लफ सहित वास्तविक दुनिया के आकर्षक स्थान शामिल हैं।
'द ब्लफ' का ट्रेलर कार्ल अर्बन के चरित्र के परिचय के साथ शुरू होता है, जो प्रियंका चोपड़ा के चरित्र की तलाश में जुटा है। प्रियंका ने फिल्म में एक मां का किरदार निभाया है जो अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करती है और अपने हिंसक अतीत का सामना करती नजर आती हैं।
ट्रेलर में बहुत तेज एक्शन दृश्यों को दिखाया गया है, जिसमें प्रियंका अपने घर पर हमला करने वाले घुसपैठियों का सामना करती हैं और शारीरिक रूप से कठिन प्रदर्शन करती हैं। कार्ल अर्बन भी अपनी प्रभावशाली तलवारबाजी के साथ सामने आता है और इनाम का पीछा करते हुए दुश्मनों को मार गिराता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित