नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को जारी मतदान के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाताओं से बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की है।

श्रीमती वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी को बेहतर भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए।

केरल की जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि राज्य के लोग ऐसी सरकार के हकदार हैं जो उनकी बात सुने, उनकी समस्याओं को समझे और उनके कल्याण के लिए दिन-रात काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना या भ्रष्टाचार करना नहीं होना चाहिए बल्कि जनता को प्राथमिकता देना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय है और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ही वह बदलाव ला सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित