देहरादून , मार्च 23 -- उत्तराखंड के प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को देहरादून मे स्वास्थ्य सेवाओं को नयी ऊंचाई देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने श्री उनियाल को शुभकामनाएं दी और संघ के आगामी अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान श्री उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की मांगों पर हमेशा सकारात्मक रूप अपनाया है और आगे भी संघ की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। विशेष रूप से पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने संघ से अपील करते हुए कहा कि चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियां का निर्माण पूरी निष्ठा और संविधान चलता के साथ करें ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
वहीं, संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने उन्हें बताया कि चार धाम यात्रा समेत प्रदेश के हर क्षेत्र में चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियां को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि सरकार और चिकित्सकों के बीच भीतर समन्वय से ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई दिशा दी जा सकती है। आगामी अधिवेशन में संघ स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को लेकर ठोस सुझाव रखेगा और चिकित्सक हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित