रांची , दिसंबर 20 -- झारखंड प्रशासनिक सेवा और झारखंड पुलिस सेवा के 2023 बैच के 40 प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों नें शनिवार को रांची स्मार्ट सीटी की योजनाओं की जानकारी ली।

पदाधिकारियों को रांची स्मार्ट सिटी के चयन से लेकर इसकी परिकल्पना और इसमे हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि इन योजनाओं के शुरु होने से लोगों के जीवन और दैनिक कार्य कितने सुगम हुए है तथा भविष्य में क्या कुछ योजना धरातल पर आनेवाला है।

प्रशिक्षु पदाधिकारियों को सबसे पहले जुपमी भवन स्थित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का भ्रमण कराया गया और वहां विडियो, पीपीटी और लाइव डेमो के माध्यम से कमांड सेंटर से नियंत्रित व संचालित होनेवाली सेवाओं की जानकारी दी गयी। उन्हें एडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम,ई चालान, एएनपीआर, एसवीडी, आरएलवीडी, पीए सिस्टम, वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड, इमर्जेंसी कॉल बॉक्स और एसओएस सेवा की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही शहर के लोगों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करानें को लेकर अधिष्ठापित सर्विलांस कैमरों की भी जानकारी दी गयी।

उन्हें बताया गया कि ये सभी अवयव अत्याधुनिक तक्नीकि पर आधारित हैं और इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है बल्कि लोगों का शहर में ट्रैवलिंग टाइम पहले के तुलना में कम हुआ है, अब लोगों को बेवजह चौक चौराहों पर पूर्व की तरह प्रतिक्षा नही करनी होती है। आंकड़ों की मानें तो बढ़ती गाड़ियों की संख्या और गति के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में तुलनात्मक कमी भी आयी है।

शहर में नन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देनें के लिए पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम कार्यरत है। इसके साथ ही समय समय पर नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है इसका शहर के लोगों पर सकारात्मक असर देखा जा रहा है।

प्रशिक्षु पदाधिकारियों को धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रही रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में में चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक तक्नीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार नें बताया कि हम 656 एकड़ जमीन पर बन रहे स्मार्ट सिटी के आधारभूत संरचना को पूरा कर चुके हैं और अब प्लॉट्स के ई आक्शन की प्रक्रिया चल रही है।

कई संस्थान स्मार्ट सिटी में प्लॉट्स लेकर नक्शा पास करानें की प्रक्रिया में हैं और जल्द हीं यहा विकास कार्य गति पकड़ेगा। उन्होंने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को स्मार्ट सिटी के विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और उपयोगी सेवाओं की विशेषता बताया। उन्हें यह भी बताया कि सरकार चाहती है कि हर शहर का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो इसलिए राज्य के दूसरे शहरों और यहां तक की रांची के भी दूसरे इलाकों में भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान व रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार,जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार, प्रबंधक आईटी उत्कर्ष कुमार, प्रबंधक(पीएमसी) अंजनी कुमार दूबे और सतीश कुमार, हनीवेल ऑटोमेशन लि. के प्रबंधक अतुल अग्रवाल, अभिषेक कुमार सहित कई पदाधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित