प्रयागराज , अक्टूबर 29 -- प्रयागराज में पवित्र जोड़ा साहिब"गुरु चरण यात्रा" का बुधवार को भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरामुफ्ती, सुलेम सराय, खुल्दाबाद व सुभाष चौराहा पर पुष्पवर्षा के साथ यात्रा व यात्रा में शामिल सिख संगत का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत् श्रीअकाल के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोगों ने पवित्र जोड़ा साहिब गुरु चरण यात्रा का दर्शन किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि यह शहर आज गुरु चरणों की धूल से पावन हो उठा है। यह जोड़ा साहिब हमें उनकी उस महान प्रतिज्ञा की याद दिलाता है कि "सवा लाख से एक लड़ाऊं तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ"। यह पवित्र यात्रा हमारे महापुरुषों के त्याग बलिदान का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित