प्रयागराज , दिसंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी सास की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि काली मंदिर के पास वसीम नामक युवक ने आज अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी में मृतक की पुत्री से प्रेम विवाह किया था और इसी को लेकर दामाद और सास में झगड़ा चल रहा था। महिला के सर पर गोली लगने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार शाण्डिल्य के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर आगे की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित