प्रयागराज , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र में बुधवार को अपर्हान में एक रिहायसी मकान मे शार्ट सर्किट से आग लगने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गये।
आग खानपुर डांडी के लोह गजरी मौजा निवासी प्यारेलाल बिंद के घर मे लगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इतनी भयानक थी की देखते ही देखते दो मोटर साइकिल, समेत कई लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय तीन पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आगजनी की जानकारी दमकल विभाग को सूचना दी गयी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित