प्रयागराज , मई 04 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि पवरी गांव निवासी रामराज भारतीया (60) की हत्या कर दी गयी। उनका शव आज सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रामराज के सबसे छोटे बेटे मिथुन की शादी पांच मई को होनी थी, जिसके लिए परिवार जश्न की तैयारियों में जुटा था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित