प्रयागराज , अप्रैल 01 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीती देर रात हुई तेज हवा के बुधवार सुबह एक बार फिर हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की तैयार फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका के चलते किसान तेजी से कटाई के काम में जुट गए हैं। आसमान में छाए काले बादलों के कारण मौसम खराब होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि तीन दिन पहले हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था। मौजूदा मौसम को देखते हुए वे जल्द से जल्द कटाई का कार्य पूरा कर रहे हैं, ताकि आगे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।किसानों ने यह भी बताया कि कटाई के साथ ही तत्काल मड़ाई का कार्य भी कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि दोबारा बारिश होती है, तो खेतों में खड़ी फसल और कटाई के बाद पड़ी फसल दोनों को भारी नुकसान हो सकता है। इसी कारण किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल को सुरक्षित करने में जुटे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित